Astrovastuyantra

Friday, 10 February 2017

वृष राशिफल 2017 | Taurus Rashifal 2017

वृष राशिफल 2017 | Taurus Rashifal 2017

नववर्ष 2017 मंगलमय हो ! आपके और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।  आइये जानते है नया साल 2017 में वृष राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। नया साल  2017 में वृष राशि के जातक की कुंडली में  गुरू पांचवे भाव में होंगे तथा 12 सितंबर को छठे भाव तुला राशि में प्रवेश करेंगे । शनि सप्तम भाव, वृश्चिक राशि में रहेंगे परन्तु 26 जनवरी को शनि धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु 9 सितंबर 2017 तक चतुर्थ तथा दशम भाव में होंगे जो 9 सितंबर के बाद क्रमशः तृतीय तथा नवम में प्रवेश कर जायेंगे। 


इसी प्रकार अन्य सभी ग्रह भी पुरे साल सभी राशियों में भ्रमण करते रहेंगे तथा उसका प्रभाव आपके और आपके परिवार के ऊपर पड़ेगा। प्रस्तुत लेख के माध्यम से आप वृष राशि के जातक का यह कैसा रहने वाला है जान पाएंगे। 

वृष राशि | Taurus Sign :- इ,उ,ए,ओ,व,वि,वे,वो

यदि आप जन्मकुंडली में लग्न तथा चन्द्र कुंडली दोनों की राशियों के फल को एक साथ पढ़ते है परिणाम में सटीकता आएगा। राषिफल को पढ़कर कोई कार्य योजना बनाते है तो अच्छा रहेगा। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है। वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप वर्ष 2017 में होने वाली अनेनानेक घटनाओं व दुर्घटनाओं से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे। 

वृष राशि का सामान्य फल 

यह साल आपके लिए मिलाजुला प्रभाव देने वाला है। धन दौलत के मामले में यह साल कुछ नया सौगात दे सकता है। यदि साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे है तो जनवरी माह तक सावधान रहने की जरुरत है।  संतान-पक्ष से प्रसन्नता मिल सकती हैं। अर्धांगनी से  तालमेल बनाकर चलें तो ठीक  रहेगा जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।माता  के जायदाद को लेकर कोई विवाद हो सकता है। 

पेट के रोग से परेशान हो सकते है अतः बिल्कुल ही लापरवाही न बरतें यह महीना आपको हॉस्पिटल तक पंहुचा सकता है।  गैस, बदहजमी से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती है। जनवरी से मार्च तक आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अप्रैल महीना में व्यय ज्यादा होगा सोच समझकर खर्च करे तो ठीक रहेगा।  नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में काम करे परन्तु संभल कर आपके पार्टनर आपके ऊपर हावी हो सकता है। नए प्रेम संबंध बनाने का योग बन रहा है। एक दूसरे के साथ आप रोमांटिक क्षण व्यतीत करेंगे। 
राशिफल के माध्यम से आप निम्नलिखित तथ्यों को जान पाएंगे 
पारिवारिक जीवन
नौकरी
व्यवसाय
स्वास्थ्य
आर्थिक स्थिति 
शिक्षा तथा प्रतियोगिता
प्रेम-संबंध 

अपने जीवन के उपर्युक्त रहस्यो को जानने लिए निम्नलिखित URL पर क्लिक करें।  



No comments: