मेष राशिफल 2017 | Mesh Rashifal 2017
नववर्ष 2017 मंगलमय हो ! आपके और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। आइये जानते है नया साल 2017 में मेष राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। साल के आरम्भ में गुरू कन्या में होंगे तथा 12 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शनि वृश्चिक राशि में होंगे परन्तु 26 जनवरी को शनि धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु और केतु 9 सितंबर 2017 को क्रमशः कर्क तथा मकर में प्रवेश कर जायेंगे। इसी प्रकार अन्य सभी ग्रह भी पुरे साल सभी राशियों में भ्रमण करते रहेंगे तथा उसका प्रभाव आपके और आपके परिवार के ऊपर पड़ेगा। प्रस्तुत लेख के माध्यम से आप मेष राशि के जातक का यह कैसा रहने वाला है जान पाएंगे।
मेष राशि | Aries Sign : चु,चे,चो,ल,ली,लू,ले,लो,अ
यदि आप जन्मकुंडली में लग्न तथा चन्द्र कुंडली दोनों की राशियों के फल को एक साथ पढ़ते है परिणाम में सटीकता आएगा। राषिफल को पढ़कर कोई कार्य योजना बनाते है तो अच्छा रहेगा। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है। वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप वर्ष 2017 में होने वाली अनेनानेक घटनाओं व दुर्घटनाओं से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे।
सामान्य फल 2017
इस वर्ष आप अपने कार्य को लेकर कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ और उन्नति होगी। सुख-सुबिधा के लिए आप खर्च करेंगे। वाहन की खरीद बिक्री होगी । प्रेम सम्बन्ध को संभालकर रखे। प्रेम को प्रेम ही समझे कुछ और नहीं।
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी साथ ही धार्मिक कार्यो में खर्च भी करेंगे। जनवरी से सितंबर के मध्य अवश्य ही कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए मन बनेगा और आप इसके लिए योजना भी बनाएंगे। संतान के ऊपर आपको खर्च करना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। सावधानी बरते अच्छा रहेगा। रुके हुए या बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करने में मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा। अपने पडोसी तथा भाई-बन्धु के साथ वाद-विवाद से बचें। आप स्वभाव से गुस्से वाले है अतः अपने क्रोध को अपने पास रखे दूसरे को न दे।
पारिवारिक जीवन
नौकरी
व्यवसाय
स्वास्थ्य
आर्थिक स्थिति
शिक्षा तथा प्रतियोगिता
प्रेम-संबंध
अपने जीवन के उपर्युक्त रहस्यो को जानने लिए निम्नलिखित URL पर क्लिक करें।
No comments:
Post a Comment