Astrovastuyantra

Friday, 10 February 2017

मिथुन राशिफल 2017 | Gemini Rashifal 2017

मिथुन राशिफल 2017 | Gemini Rashifal 2017

 नववर्ष 2017 मंगलमय हो ! आपके और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।  आइये जानते है नया साल 2017 में मिथुन राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। नववर्ष 2017 में आपके कुंडली में साल के प्रारम्भ में गुरू चतुर्थ भाव में होंगे तथा 12 सितंबर को पंचम भाव तुला राशि में प्रवेश करेंगे । शनि षष्ठ भाव, वृश्चिक राशि में रहेंगे परन्तु 26 जनवरी को शनि आपके सप्तम भाव, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु 9 सितंबर 2017 तक तृतीय तथा नवम भाव में होंगे जो 9 सितंबर के बाद क्रमशः दूसरे तथा अष्टम भाव में प्रवेश कर जायेंगे।

इसी प्रकार अन्य सभी ग्रह भी पुरे साल सभी राशियों में भ्रमण करते रहेंगे तथा उसका प्रभाव आपके और आपके परिवार के ऊपर पड़ेगा। प्रस्तुत लेख के माध्यम से आप वृष राशि के जातक का यह कैसा रहने वाला है जान पाएंगे।

मिथुन राशि | Gemini Sign :- क,कि,कु,घ,च,के,ह

यदि आप जन्मकुंडली में लग्न तथा चन्द्र कुंडली दोनों की राशियों के फल को एक साथ पढ़ते है परिणाम में सटीकता आएगा। राशिफल को पढ़कर कोई कार्य योजना बनाते है तो अच्छा रहेगा। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है। वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप वर्ष 2017 में होने वाली अनेनानेक घटनाओं व दुर्घटनाओं से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि का सामान्य फल 

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध( Mercury) है और बुध ग्रह बुद्धि तथा व्यापार का कारक ग्रह है। इस साल आपकी आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति ( Economic and commercial situation ) पहले से बेहतर होगा । यदि आप अपना मकान खरीदना चाहते हैं तो आप मकान खरीदने का उत्तम योग बन रहा है। जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है किन्तु लड़ाई झगड़ा से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

इस साल कोई नए कार्य का प्रारम्भ आपके द्वारा किया जायेगा कुछ समस्या आयेगी परन्तु अन्ततः आपको उसमें सफलता भी मिलेगी। आपको अपने पसन्द के लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश में हैं तो सितम्बर तक नौकरी मिल सकती है। यदि नौकरी में परिवर्तन के लिए सोच रहे है तो परिवर्तन भी संभव है। आप नयी संपत्ति या वाहन आदि के क्रय में भी निवेश कर सकेंगे और इसमें आपको लाभ भी मिलेगा।

यदि आपके काम में रुकावट आ रही है तो वह दूर होगा।  नए कार्यों की योजनाएँ बनेंगी तथा उसमे सफलता भी मिलेगा। अगर आप छात्र हैं तो आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। लॉटरी व सट्टे से आपका दूर रहना ही हितकर होगा। यदि आप शेयर बाज़ार से जुड़े हैं तो इस वर्ष लाभ मिलने की उम्मीद बन रही है। अगर केश मुक़दमा से जुड़ा कोई विवाद है तो उसका निपटारा हो सकता है।

राशिफल के माध्यम से आप निम्नलिखित तथ्यों को जान पाएंगे 
पारिवारिक जीवन
नौकरी
व्यवसाय
स्वास्थ्य
आर्थिक स्थिति 
शिक्षा तथा प्रतियोगिता
प्रेम-संबंध 

अपने जीवन के उपर्युक्त रहस्यो को जानने लिए निम्नलिखित URL पर क्लिक करें।

          

No comments: