मेष राशिफल 2018 | आपके लिए विवाह का वर्ष होगा
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये। नया साल 2018 आपके लिए कैसा होगा तथा किस कार्य के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा तो किस कार्य के लिए अशुभ, कौन सा कार्य करना चाहिए अथवा नहीं। इस लेख के माध्यम से मेरी कोशिश यही होगी कि अपने ज्योतिषीय अनुभव के आधार पर आपके अंतर्मन में उठने वाले सवालों का जबाब दे सकू ।
मेष राशि (Aries Sign) : चु,चे,चो,ल,ली,लू,ले,लो,अ
मेष राशिफल 2018
आइये जानते है साल 2018 में मेष राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। नए साल की में गुरु तुला राशि होगा उसके बाद गुरु का गोचर अक्टूबर में वृश्चिक राशि में हो जाएगा । शनि वर्ष 2018 में धनु राशि में ही रहेंगे। राहु और केतु क्रमशः कर्क तथा मकर में सम्पूर्ण वर्ष रहेंगे। मंगल 15 जनवरी तक तुला राशि में होगा तथा उसके बाद वृश्चिक में 7 मार्च तक रहेगा इसके बाद 2 मई तक धनु में होगा । इसके बाद मंगल नवंबर 2018 तक मकर में रहकर दिसम्बर 22 को कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा।
उसी प्रकार अन्य ग्रह भी सभी राशियों में गोचर करेगा और उसका प्रभाव आपके जीवन के ऊपर अवश्य पड़ेगा। मेरी कोशिश यही होगी आपके जीवन में आने वाले सभी पहलुओ पर यथा संभव प्रकाश डालें ताकि आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सके। यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि तथा वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है।
मेष राशि वालो का पारिवारिक जीवन
साल के प्रारम्भ में पारिवारिक जीवन में किंचित समस्याएं आने वाली है इसका मुख्य कारण है कि पत्नी के भाव मे मंगल ग्रह संचार में होगा। अतः आपके पारिवारिक जीवन में परेशानी बनी रहेगी। किन्तु यह स्थिति ज्यादा दिन तक नही रहेगा। इस समय गुरु भी इसी भाव में है अतः सभी समस्या स्वतः ही समाप्त हो जाएगा अतः ज्यादा परेशान होने की जरुरत नही है। आगे पढ़े -------
No comments:
Post a Comment