कर्क राशिफल 2018 | पद प्रतिष्ठा का वर्ष होगा
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये। नया साल 2018 आपके लिए कैसा होगा तथा किस कार्य के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा तो किस कार्य के लिए अशुभ, कौन सा कार्य करना चाहिए अथवा नहीं। इस लेख के माध्यम से मेरी कोशिश यही होगी कि अपने ज्योतिषीय अनुभव के आधार पर आपके अंतर्मन में उठने वाले सवालों का जबाब दे सकू ।
कर्क राशिफल 2018
कर्क राशि (Cancer Sign ) ही,हु,हे,हो,डा,डी,ड,डे,डो
आइये जानते है साल 2018 में कर्क राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। नए साल की में गुरु तुला राशि होगा उसके बाद गुरु का गोचर अक्टूबर में वृश्चिक राशि में हो जाएगा । शनि वर्ष 2018 में धनु राशि में ही रहेंगे। राहु और केतु क्रमशः कर्क तथा मकर में सम्पूर्ण वर्ष रहेंगे। मंगल 15 जनवरी तक तुला राशि में होगा तथा उसके बाद वृश्चिक में 7 मार्च तक रहेगा इसके बाद 2 मई तक धनु में होगा । इसके बाद मंगल नवंबर 2018 तक मकर में रहकर दिसम्बर 22 को कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा।
उसी प्रकार अन्य ग्रह भी सभी राशियों में गोचर करेगा और उसका प्रभाव आपके जीवन के ऊपर अवश्य पड़ेगा। मेरी कोशिश यही होगी आपके जीवन में आने वाले सभी पहलुओ पर यथा संभव प्रकाश डालें ताकि आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सके। यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि तथा वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है।
कर्क राशि वालों का सामान्य फल | General prediction
इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है । पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है या किसी न किसी बात को लेकर क्लेश संभव है। वर्ष के शुरुआत में संतान को लेकर कोई परेशानी आ सकती है। इस कारण आपसी मनमुटाव भी हो सकता है। किसी प्रेम सम्बन्ध को लेकर पारिवारिक रिश्तो में बिखराव सम्भव है। यह वर्ष रोमांस से भरा रहेगा। यदि आप प्रेम विवाह के लिए सोच रहे है तो यह बहुत ही बढ़िया अवसर है
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। पेट सम्बन्धी कुछ समस्या आ सकती हैं। सीने में दर्द हो सकती है। बीमारी के कारण पारिवारिक रिश्तो में भी तनाव आ सकता है। जितना परिश्रम करेंगे उतना अवश्य मिलेगा। अन्य स्रोत से भी धन का आगमन होगा। नई नौकरी के लिए प्रबल योग बन रहा है। नौकरी में पद प्रतिष्ठा या पदोन्नति हो सकती है। यदि आप कोई बड़ा ऋण लेने की योजना बना रहे है तो सफलता मिलेगी और इस ऋण को आप अपने व्यापार में लगा सकते है। आगे पढ़े ----
No comments:
Post a Comment