Astrovastuyantra

Saturday, 2 December 2017

मिथुन राशिफल 2018 | भाग्योदय का वर्ष होगा

मिथुन राशिफल 2018 | भाग्योदय का वर्ष होगा  


नववर्ष 2018 की हार्दिक शुभकामनाये। नया साल 2018 आपके लिए  कैसा होगा तथा किस कार्य के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा तो किस कार्य के लिए अशुभ, कौन सा कार्य करना चाहिए अथवा नहीं। इस लेख के माध्यम से मेरी कोशिश यही होगी कि अपने ज्योतिषीय अनुभव के आधार पर आपके अंतर्मन में उठने वाले सवालों का जबाब दे सकू ।


मिथुन राशिफल 2018


मिथुन राशि (Gemini Sign ) क,कि,कु,घ,च,के,ह


आइये जानते है साल 2018 में मिथुन राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। नए साल की में गुरु तुला राशि होगा उसके बाद गुरु का गोचर अक्टूबर में वृश्चिक राशि में हो जाएगा । शनि वर्ष 2018 में धनु राशि में ही रहेंगे। राहु और केतु क्रमशः कर्क तथा मकर में सम्पूर्ण वर्ष रहेंगे। मंगल 15 जनवरी तक तुला राशि में होगा तथा उसके बाद वृश्चिक में 7 मार्च तक रहेगा इसके बाद 2 मई तक धनु में होगा । इसके बाद मंगल  नवंबर 2018 तक मकर में रहकर  दिसम्बर 22 को कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा।

उसी प्रकार अन्य ग्रह भी सभी राशियों में गोचर करेगा और उसका प्रभाव आपके जीवन के ऊपर अवश्य पड़ेगा। मेरी कोशिश यही होगी आपके जीवन में आने वाले सभी पहलुओ पर यथा संभव प्रकाश डालें ताकि आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सके। यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि तथा वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है।


मिथुन राशि वालों का पारिवारिक जीवन | Family Life


इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पति /पत्नी के साथ रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी। परन्तु ये न सोचे की केवल प्यार ही प्यार होगा आपस में मनमुटाव भी होगा एक दूसरे पर अकारण कटाक्ष होते रहेगा कृपया इसे अन्यथा न ले नहीं तो अन्यथा हो सकता है। आखिर प्यार में यह भी जरुरी है नहीं तो एक दूसरे को मनाने का आनंद कैसे उठाएंगे।  

सप्तम भाव में शनि के होने से कुछ उदासीनता तो आएगी परन्तु इस उदासीनता को आने नहीं दीजिये यदि ऐसा होगा तो अनर्थ हो सकता है। यौन सुख में कमी नही आने दीजिये एक दूसरे की भावनाओ का हमेशा ध्यान रखे अन्यथा इसके कारण जीवनसाथी के साथ रिश्तो में तनाव हो सकता है जिससे तलाक तक की नौबत आ सकती है। 

पिता के धन का उपभोग कर सकते है इस कारण उनके साथ मतभेद संभावित है। पिताजी को नौकरी और व्यापार में आशातीत सफलता मिलने वाली है। कारोबार में भाई-बहन का सहयोग मिलते रहेगा परन्तु इसके लिए आपको भी प्रयास करते रहना चाहिए।  आगे पढ़े ------

No comments: