गोचर
में सूर्य का सितम्बर २०१५ को कन्या राशि में प्रवेश हुआ है आइये जानते है इसका विभिन्न
राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़नेवाला है। सूर्य 17 सितम्बर से लेकर 17 अक्टूबर तक गोचर
में सूर्य कन्या राशि में रहेंगे इसका
प्रभाव सभी राशियों पर अलग- अलग रूप में पड़ेगा अतः आइये विचार करते है कि इस समय
किसी व्यक्ति को क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए।
कन्या
राशि में सूर्यदेव के गोचर से जातक/व्यक्ति को स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानी
होगी। यद्यपि लोग पूरी तन्मयता के साथ अपने-अपने कार्यो में लगे रहेंगे। सभी
राशियों पर इसका प्रभाव खराब ही होगा यह जरुरी नहीं है। कन्या राशि में सूर्य, चन्द्र और मंगल के नक्षत्र आते हैं और इस नक्षत्र के स्वामी जिस-जिस भाव का
स्वामी होगा उस-उस भाव से सम्बंधित फल की प्राप्ति होगी। आइये जानते है विभिन्न
राशियों पर सूर्य के कन्या में गोचर का प्रभाव।
No comments:
Post a Comment