राशिफल अक्टूबर 2015 का फलकथन चन्द्र राशि
के आधार पर किया गया है। जन्मकुंडली
में चन्द्रमा जिस राशि में होता
है उस जातक का राशि भी वही होता है उदाहरणस्वरूप यदि चन्द्रमा
मेष राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मेष होगा अतः व्यक्ति को मेष राशि का ही
राशिफल देखना चाहिए। इसी प्रकार नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर भी राशि का
निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम
रा,ऋ,रु,रे,रो,ता,ति,तु, तथा ते अक्षर से प्रारम्भ हो रहा है तो आपकी राशि तुला होगी और आपको अपना
भविष्य अथवा राशिफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए। यह राशिफल अवश्य ही आपको
अक्टूबर महीना की योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में उचित मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इस राशिफल में
गूढ़ार्थ छिपा हुआ है।
मेष राशि (Aries)
इस राशि पर गुरु की दृष्टि पड़ने से मित्रों की सहायता
से रुके हुए अथवा अनसुलझे कार्य पुरे होंगे। संतान के ऊपर तथा शुभ कार्यो में अधिक
व्यय होगा। नए कार्य का शुभारम्भ या योजनाये
बन सकती है। स्वास्थ को लेकर समस्या आ सकती है कोई दुर्घटना हो सकती है
उससे बचने का पूरा प्रयास करें। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़े। हनुमान चालीसा का
पाठ प्रतिदिन करे समस्या स्वतः दूर हो जायेगी।
No comments:
Post a Comment